का आयोजन धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ किया गया
इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज समिति द्वारा होली के रंग यादव समाज के संग का आयोजन रविवार की दोपहर में श्रीयादव भवन में धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित यदुजनों के बीच यादव समाज की मासिक बैठक भी आयोजित की गई। इस दौरान प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ महिला एवं पुरुष कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना से की गई। समिति के अध्यक्ष आरके यादव ने होली के रंग यादव समाज के संग के महत्व पर जोर देते हुए कहा, हमें समाज में एकता, अखंडता और बंधुत्व को बनाए रखने की आवश्यकता है। इस तरह के आयोजनों से हम आपसी प्रेम और सौहाद्र्र का वातावरण बना सकते हैं। इस अवसर पर उमरिया से आए अशोक यादव, ढाबाकलां के धीरज यादव एवं सिवनी जिला से आए प्रतीक यादव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अपने विचार साझा किए। वहीं यादव समाज के वरिष्ठ सदस्य राम अवतार यादव ने इस पहल को आगामी पीढिय़ों के लिए प्रेरणादायक बताया और ऐसी गतिविधियों के आयोजन को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। फूलों की होली में उपस्थित समस्त यदुजनों ने एक-दूसरे पर रंग-बिरंगे फूलों की वर्षा की और गुलाल का तिलक लगा कर एक दूसरे से गले मिलकर खुशियां मनाई। यह नजारा वाकई अद्भुत रहा। इस दौरान समिति की महिला सदस्यों ने नृत्य की प्रस्तुति भी दी। वहीं सदस्यों ने होली के उत्सव से संबंधित प्रसंग पर प्रस्तुति दी, जिसने सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आरके यादव, अशोक यादव, फूलचंद यादव, डॉ. मनोज यादव, किशोर सीरिया, डॉ. वीके सीरिया, राम अवतार यादव, डॉ. मनोज यादव सहित महिला मंडल से श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती उमा यादव श्रीमती धर्मिशा यादव सहित बड़ी संख्या में यदुजन उपस्थित रहे।
–
जल्द होंगे त्रैवार्षिक चुनाव
श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा सर्व यादव समाज की महिला-पुरुष एवं युवाओं की संयुक्त मार्च माह की बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। समिति अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि समिति कार्यकारिणी के तीन वर्ष पूर्ण होने वाले हैं। आगामी दिनों में समिति के त्रैवार्षिक चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। जल्द ही चुनाव निर्वाचन अधिकारी घोषित किए जाएगा। जिनकी उपस्थिति में आगामी तीन वर्षों के लिए यादव समाज समिति के पदाधिकारियों के चुनाव कराए जाएंगे। इस अवसर पर बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।
–
प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
होली के रंग यादव समाज के संग के उत्साह भरे आयोजन में प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। इस दौरान गोकुल नगर खेड़ा निवासी कक्षा बारहवीं के छात्र आदित्य यादव को सत्तर प्रतिशत अंक अर्जित करने पर सम्मान किया गया। वहीं पथरोटा के बीटेक के प्रतिभावान छात्र अनिकेत यादव का सम्मान किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता का सम्मान राम अवतार यादव एवं श्रीमती उमा यादव को दिया गया। जिनका शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया।

