इटारसी । जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम की जिला समन्वय समिति की बैठक में जिले के कांग्रेस संगठनात्मक मुद्दों पर एक्सप्रेस 11 इटारसी में 20 अप्रैल,रविवार को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष,जिला प्रभारी श्री सुखदेव पांसे की उपस्थिति में संपन्न हुई।
जिला समन्वय समिति की बैठक में अनेक कांग्रेस सांगठनिक,अनुशासन संबंधी मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में प्रमुख रूप से नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिवाकांत पाण्डे गुड्डन,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव राजकुमार केलू उपाध्याय,जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार,सत्येन्द्र फौजदार,जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती संध्या शाह,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशीगण अजय पटेल,पुष्पराज पटेल,गिरिजाशंकर शर्मा,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष हुजैफा बोहरा,नगर पंचायत सोहागपुर नेता प्रतिपक्ष धर्मदास बेलवंशी, नगरपालिका पिपरिया नेता प्रतिपक्ष रेहाना रज्जाक खान, नगरपालिका इटारसी नेता प्रतिपक्ष श्रीमती रफ़तजंहा मुन्ना सिद्दीकी, नगरपालिका नर्मदापुरम नेता प्रतिपक्ष अनोखी राजोरिया, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

